Report Abuse

धीरूभाई अंबानी और उनके उत्तराधिकारी मुकेश अंबानी, जिन्होंने भारतीय उद्योग को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

    🔹 भूमिका : भारत व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है। इस पहचान को बनाने में कुछ महान उद्योगपतियों का अहम योगदान रहा है। उन्हीं में से एक हैं — धीरूभाई अंबानी और उनके उत्तराधिकारी मुकेश अंबानी, जिन्होंने भारतीय उद्योग को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। 🔹 धीरूभाई अंबानी का जीवन परिचय : धीरजलाल हीराचंद अंबानी का जन्म 28 दिसंबर 1932 को जूनागढ़ (गुजरात) में हुआ था। वे एक सामान्य परिवार से थे और छोटी उम्र में ही उन्होंने पेट्रोल पंप पर काम करना शुरू किया। लेकिन उनके भीतर बड़ा सपना और असीम मेहनत की ताकत थी। इसी लगन ने उन्हें रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की स्थापना करने के लिए प्रेरित किया, जो आगे चलकर भारत की सबसे बड़ी कंपनी बनी। 🔹 मुकेश अंबानी : धीरूभाई अंबानी के बड़े पुत्र मुकेश धीरूभाई अंबानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 को हुआ। मुकेश अंबानी ने अपने पिता के सपनों को न केवल आगे बढ़ाया बल्कि उन्हें कई गुना बड़ा बना दिया। उनकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शी सोच के कारण आज रिलायंस इंडस्ट्रीज पेट्रोलियम, दूरसंचार, रिटेल, ऊर्जा और डिजिटल क्षेत्रों में विश्व-स्तर पर चमक...

रामधारी सिंह ‘दिनकर’ हिंदी साहित्य के वो तेजस्वी सूर्य हैं

हैलो दोस्तो आप सबका इस पोस्ट पर वेलकम आज हम रामधारी सिंह दिनकर के बारें में पढ़ेंगे एवं उनके लिखें हुए कविताएं भी पढ़ेंगे !  रामधारी सिंह 'दिनकर' — राष्ट्रीय कवि की गर्जना 🇮🇳✨ रामधारी सिंह ‘दिनकर’ हिंदी साहित्य के वो तेजस्वी सूर्य हैं जिन्होंने अपने शब्दों से पूरे भारत को जागरूक किया। उनकी कविताएँ केवल पंक्तियाँ नहीं, बल्कि देशभक्ति, साहस और आत्मसम्मान की पुकार हैं। दिनकर जी को "राष्ट्रीय कवि" कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने अपनी कविताओं से आज़ादी की लड़ाई के समय भारतीय जनमानस में जोश और आत्मबल जगाया। उनकी रचनाएँ जैसे — 👉 “रश्मिरथी”, 👉 “परशुराम की प्रतीक्षा”, 👉 “हुंकार”, 👉 “सामधेनी”, आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर गूंजती हैं। --- 🔥 उनकी एक प्रसिद्ध कविता की झलक: > “हठ कर बैठा चांद एक दिन माता से यह बोला,सिलवा दे मां मुझे उन का मोटा एक झिंगोला " ये कविता कि एक लाईन हैं। सन् 1962 में जब बीन ने भारत पर आक्रमण किया था और उसमें हमारे देश की पराजय हुई थी, तो दिनकर का मन दुख से भर उठा। दिनकर राष्ट्रवादी क्रानि हैं। इस पराजय के लिए उन्होंने देश के राजनीतिक नेतृ...

Class1 to 3 tak baal pothi

बाल पोथी — रंग, सीख और खेल बाल पोथी रंग, सीख और छोटे-छोटे खेल — पहले वर्ष के बच्चों के लिए प्रस्तुति: आपका नाम / संस्थान पढ़ें, खेलें और छपाइए — पारंपरिक सीख का आधुनिक तरीका विषय-सूची अक्षर परिचय (क — अ) संख्याएँ (1 — 10) छोटी कहानी: "नन्हा मोती" कविता: "आओ मिलकर गाएँ" रंग भरो — चित्र लिखने की प्रैक्टिस पंक्तियाँ हिन्दी वर्णमाला — परिचय पहले कुछ अक्षर — हर अक्षर के साथ एक छोटा उदाहरण शब्द। माता-पिता से कहें कि बच्चों को बोलकर भी बताएं। अ अ — अनार आ आ — आम इ इ — इमली ई ई — ईख उ उ — उल्लू ऊ ऊ — ऊँट क क — केला ख ख — खरगोश ग ग — गाय घ घ — घड़ी नोट: आप और अक्षर व चित्र जोड़ सकते हैं — हर टाइल में छोटे चित्र लगाने से बच्चे जल्दी सीखते हैं। संख्याएँ 1 ...
Join our telegram Contact Us Join Now!

केंद्र सरकार का क्या अर्थ है इसकी क्या जिम्मेदारी है

सामान्य शब्दों में कहें भारत देश की सरकार आधिकारिक तौर पर केंद्र सरकार के रूप में जानी जाती है. जिसे सन 1950 में भारत के संविधान की और से स्थापित किया गया था. भारत देश के 29 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों की शासी निकाय ही केंद्र सरकार है. जिसको सामूहिक तौर पर भारत गणराज्य कहते है.

केंद्र सरकार के स्थान की बात करें तो वह भारत देश की राजधानी नई दिल्ली में स्थित हैं । 
और यहां हम केन्द्र सरकार के बेस्ट प्रश्न उत्तर बताते चलेंगे।
Kendra Sarkar ka Arth kya hai ? Yah uska paribhasha bhatao


प्रश्न 1. केंद्र सरकार किसे कहते हैं ? केंद्र सरकार के सभी अंगों के नाम लिखिए ।

उत्तर - हमारे देश में राज्य सरकारों के अलावा एक और सरकार होती है जो पूरे देश के सभी मामलों डाकघर, बैंक ,रेल सेवा आदि की देखरेख करती है । और पूरे देश के लिए कई विषयों पर कानून बनाती है । इस सरकार को केंद्र सरकार कहते हैं । 
सरकार के अंग निम्न है - १) लोकसभा २) राज्यसभा ३) कार्यपालिका ४) न्यायपालिका एवं व्यवस्थापिका। 

प्रश्न 2. देश की संसद से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर - पूरे देश के लिए कानून बनाने का कार्य लोकसभा एवं राज्यसभा करती है, जिस पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होना अनिवार्य होता है। राष्ट्रपति तथा इन दोनों सदनों को ही मिलकर सांसद कहते हैं । संसद भवन भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है ।

प्रश्न 3. देश के लिए कानून बनाने का कार्य सरकार की किस अंग का है ? 

उत्तर - संसद का प्रमुख कार्य कानून बनाना है क्योंकि संसद में हमारे द्वारा चुनकर भेजे गए प्रतिनिधि बैठते हैं, जो हमारे हितों को ध्यान में रखकर कानून बनाते हैं ।

प्रश्न 4. राष्ट्रपति की चार महत्वपूर्ण शक्तियों के बारे में लिखें ।

उत्तर -राष्ट्रपति की कुछ महत्वपूर्ण शक्तियां निम्नलिखित हैं - 
(1) राज्य के राज्यपालों, महाधिवक्ता, मुख्य चुनाव आयुक्त, उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष आदि की नियुक्ति राष्ट्रपति ही करता है ।

(2) राष्ट्रपति भारत की सेनाओं का सर्वोच्च सेनापति होता है ।

(3) राष्ट्रपति दूसरे देशों से युद्ध की घोषणा तथा संधियां और समझौते कर सकता है ।

(4) राष्ट्रपति के पास क्षमादान करने की भी शक्ति होती है ।

प्रश्न 5. देश के लिए कानून बनाने का कार्य संसद को ही क्यों सौपा गया है ?

उत्तर - देश का कानून बनाने का कार्य संसद को इसलिए दिया है क्योंकि संसद में हमारे द्वारा चुनकर भेजे गए प्रतिनिधि बैठते हैं, जो हमारे हितों को ध्यान में रखकर कानून बनाते हैं ।

प्रश्न 6. प्रधानमंत्री और मंत्री परिषद की नियुक्ति कौन करता है ?

उत्तर - लोकसभा में बहुमत दल के नेता अर्थात जिस दल या दलों को मिलाकर आधे से अधिक सदस्यों का समर्थन प्राप्त होता है उसे ही राष्ट्रपति प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त करता है, प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति मंत्री परिषद में अन्य मंत्रियों की नियुक्ति करता है यह सभी मंत्री संसद के सदस्य होते हैं । 

प्रश्न 7. यदि कोई व्यक्ति आपको किसी धार्मिक स्थान में जाने से रोकता है तो आप क्या करेंगे ? 

उत्तर - यदि कोई व्यक्ति हमको किसी धार्मिक स्थान में जाने से रोकता है, तो हम सर्वोच्च न्यायालय में शरण ले सकते हैं क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय नागरिकों के मूल अधिकारों का संरक्षक है ।

अब हम कर के बारे में जानेंगे कर (टैक्स)क्या है ? कर कब लिया जाता है क्यों लिया जाता कर लेने के बाद उसका क्या होता है ये सब हम इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे - 

प्रश्न 8. कर क्या है ? समझाइए ।

उत्तर - लोगों को सुविधा उपलब्ध कराना जैसे - पानी की व्यवस्था, अस्पताल खुलवाना, बिजली की व्यवस्था, सड़क बनवाना, आदि कार्यों को सरकार करती है ऐसी स्थिति में सरकार के पास धन प्राप्त करने का एक तरीका है जिस "कर या टैक्स" कहते हैं ।

प्रश्न 9. कर (टेक्स) क्यों लगाया जाता है ?

उत्तर - वस्तुओं के बनने पर उत्पादन कर टैक्स लगता है यह कारखाने में सामान बनाने यह उत्पादन होने पर वसूल किया जाता है अर्थात वस्तुओं के बचने के पूर्व ही सरकार या टैक्स वसूलती हैं परंतु कृषि के उत्पादन पर कोई कर नहीं लगता परंतु शक्कर कार खाने या राइस मिलों में चावल निर्माण पर कारखाने के मालिक को उत्पादन कर भरना पड़ता है ।

प्रश्न 10. वस्तुओं पर लगने वाले कर और आयकर में तुलना कीजिए।

उत्तर - वस्तुओं के बनाने पर उत्पादन कर (टैक्स) लगता है। यह कारखानों में समान के बनाने या उत्पादन होने पर वसूल किया जाता है। अर्थात वस्तुओं के बेंचने के पूर्व ही सरकार यह टैक्स वसूल करती है।
आयकर (इनकम टैक्स) सरकार द्वारा व्यक्ति की आय पर लगाया जाता है सरकार देश में लोगों के जीवन यापन के लिए एक निश्चित आर्थिक सीमा तय करती है इस सीमा से अधिक आय प्राप्त करने वाले को आयकर देना पड़ता है। 

प्रश्न. 11 सरकार द्वारा क़ृषि के उत्पादन पर कर लगा देना उचित है या अनुचित। अपने विचार लिखिए। 

उत्तर - सरकार ने कृषि से होने वाली आय पर आयकर में छूट दे रखी है। यदि सरकार कृषि के ऊपर उत्पादन कर लगा देगी तो यह अनुचित होगा, जिससे खाद्य सामग्री महंगी हो जाएगी। जिससे आम व्यक्ति का जीवन कष्टमय हो जायेगा ।


प्रश्न 12. बिक्री कर का भार किस पर पडता है ? 

उत्तर - बिक्री कर का भार उपभोक्ता पर पड़ता है इसे एक उदाहरण से समझ सकते हैं - 
कमला और उसकी मां एक साइकिल दुकान पर गई, वहां उन दोनों ने एक साइकिल खरीदी। दुकानदार ने बिल दिया जिसमें इस प्रकार लिखा था - 
साइकिल - 2100
बिक्री कर 5%- 105.00
कुल - 2205.00
इस प्रकार कमला के परिवार को 2205.00 रुपए साइकिल की किमत देनी पड़ी। दुकानदार कर की राशि 105.00 रुपए सरकार को देगा। इसी तरह हम साबुन,तेल,चाय , जूते,खाद,लोहा,डीजल, पेट्रोल, सीमेंट,दवाई आदि सामान खरीदतें है तब हमें उन सभी वस्तुओं पर बिक्री कर चुकाना पड़ता है। 


प्रश्न 13. सीमा शुल्क कब दिया जाता है ?

उत्तर - सीमा शुल्क वस्तुओं के एक देश से दूसरे देश मे लाने या ले जाने पर लगाया जाता है। विदेशों से पर्यटक अपने साथ काफी समान लाते हैं उन्हें अपने देश के हवाई अड्डे पर ही सीमा शुल्क देना पडता है। कारखाने के लिए मशीनों के पार्ट्स,टीवी, कम्प्यूटर के समान आदि विदेशों में मंगवाने पर सीमा शुल्क देना पड़ता है।

महत्वपूर्ण जानकारी

‌सरकार को कर से धन प्राप्त होता है।

‌आय-व्यय का लेखा-जोखा बजट कहलाता है।

‌आयकर और सम्पत्ति कर करो के प्रकार है।

‌टैक्स लगने पर सामानों की कीमत बढ़ जाती है।

Rate This Article

Thanks for reading: केंद्र सरकार का क्या अर्थ है इसकी क्या जिम्मेदारी है , Sorry, my English is bad:)

Getting Info...

About the Author

नमस्कार, मैं आरबी सिंह इस वेबसाइट का Owner/Aothor हुं । आपको इस साइट से जनरल नालेज हिंदी, स्कूली जानकारी, सुन्दर विचार, प्रेरणा, ऑनलाइन जानकारी, भुगोल विषय से रिलेटेड नई नई जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।

Post a Comment

Please feedback on My Post...🌾
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.