समरुपता (एनालाॅजी) किसे कहते या इसका अर्थ क्या है
ANALOGY (समरुपता) का अर्थ 'समानता' होता है।यह दो या अधिक वस्तुओं के बीच समानता या एक निश्चित संबंध के अन्तर्गत संबंध्दता व्यक्त करता हैं। यह ऐसा परीक्षण है
जो वस्तुओं के बीच समानता या उनमें निहित आंतरिक संबंधों को समझने तथा विश्लेषण करने की मानसिक योग्यता को मापता है। स्पष्टत: सामानता की जांच वस्तुओं के आंतरिक गुणों की बारीक समझ के आधार पर किया गया है ।
इसके अन्तर्गत निम्न तरह के प्रश्न पूछें जाते हैं -
1. शब्द समरुपता
2. अक्षर समरुपता
3. संख्या समरूपता
(1) शब्द समरुपता
इसके अन्तर्गत शब्दों या शब्द समुहो की समानता पर आधारित प्रश्न पूछें जाते हैं। ये प्रश्न मुख्यता निम्न संबंधों पर आधारित होते हैं।
* कारण और प्रभाव संबंध
उदाहरण : मच्छर : मलेरिया
गाड़ी : चलना
दावा : बीमारी
किताब : पढ़ना
असावधानी : दुर्घटना
व्याख्या : मच्छर के कारण मलेरिया तथा असावधानी के कारण दुर्घटना होती है।
* औजार और वस्तु संबंध
उदाहरण : पेचकस : पेंच
कलम : कागज
बिजली : रेडियो
सुई : धागा
ब्रुश : रंग
व्याख्या : पेचकस का प्रयोग पेच पर तथा कलम का प्रयोग कागज पर किया जाता है।
* औजार और कार्य संबंध
उदाहरण: बर्मा : छेद करना
चम्मच : खाना
रेडियो : समाचार
चप्पू : नाविक
व्याख्या: बर्मा से छेद किया जाता है और चम्मच से खाना ग्रहण किया जाता है।
* समानार्थी संबंध
उदाहरण: रुदन : विलाप
दर्द: चिल्लाना
खुशी: प्रसन्नता
परेशानी: निराकरण
व्याख्या: रुदन वह विलाप तथा खुशी व प्रसन्नता आपस मे समानार्थी शब्द हैं।
* विलोमार्थी शब्द
उदाहरण: दिन:रात
कभी नही: हमेशा
खुशी:रोना
सूर्या: ठंडक
व्याख्या: 'दिन' का विलोम शब्द 'रात' तथा 'कभी नही' का विलोम 'हमेशा' होता है।
* क्रम संख्या
उदाहरण: सोमवार: मंगलवार
155:156
दिन: रात
हम : तुम
व्याख्या: सोमवार के बाद मंगलवार आता है। वैसे ही 155 के बाद 156 आता है ।
* लिंग संबंध
उदाहरण : लड़का: लड़की
पत्नी: पति
गाय : बैल
पिता: माता
व्याख्या: लड़का पुल्लिंग तथा लड़की स्त्रीलिंग है वैसे ही पिता पुलिंग तथा माता स्त्रीलिंग है ।
(2) अक्षर समरुपता
इसके अन्तर्गत पूछे जाने वाले प्रश्न मुख्यता अक्षरों के क्रम पर आधारित होते हैं। अतः ऐसे प्रश्नों के लिए अक्षरों के क्रम पर आधारित उनके संगत संख्याओं को याद रखना आवश्यक होता है ।इसके अतिरिक्त प्रश्न स्वर - व्यंजन, अक्षरों के आवर्तन, छोटे व बड़े अक्षर इत्यादि पर भी आधारित होते हैं ।
उदाहरण : (A)
A:Z
L:P
B:X
A:Y
R:I
EXAMPLE : (B)
LOOP : POOL
MADAM : MADAM
WRONG : RIGHT
RATE : TEAR
TENT : NETT
EXAMPLE (C)
ASTL : ZRSK
DEEP : CFFO
MPLD : LOKC
RGKS : SHLT
व्याख्या : * A तथा Z आपस मे विपरित अक्षर हैं वैसे ही R तथा I आपस मे विपरित अक्षर हैं ।
** LOOP के अक्षरों को पलट देने से POOL बनता है वैसे ही MADAM के अक्षरों को पलट देने से इसी शब्द का निर्माण होता है ।
*** A S T L
| | | |
-1 -1 -1 -1
⬇ ⬇ ⬇ ⬇
Z R S K
(3) संख्या समरूपता
इसके अन्तर्गत पूछे जाने वाले प्रश्न गणितीय संक्रिया तथा संख्याओं के गुणों पर आधारित होते हैं ।
उदाहरण : 1:1
3:37
4:15
2:3
व्याख्या : 1:1=1:(1)³
तथा 3:27= 3:(3)³
प्रश्न 1. साइंटोलॉजी,'कोशिका' से उसी तरह संबंधित है, जिस तरह ' मायरमेकोलाॅजी' निम्नलिखित से संबंधित है ?
१.मछली २. शैवाल ३. चीटी ४. कवक ।
उतर : चींटी
| व्याख्या - क्षेत्र विज्ञान की शाखा 1. कोशिका - साइंटोलॉजी 2. मछली - इचथोलाॅजी 3. शैवाल - फाइकोलॉजी 4. कवक - माइकोलाॅजी 5. चींटी - मायरमेकोलाॅजी अतः अभीष्ट उत्तर चींटी होंगा । |
_____________________
प्रश्न 2. दिये गये विकल्पों से संबंधित शब्दों का चयन कीजिए ?
शाकाहारी : मांसाहारी :: नरक : ?
१.व्हेल २. स्वर्ग ३. सर्वाहारी ४. परजीवी ।
उतर : स्वर्ग ।
| व्याख्या : 'शाकाहारी' का विलोम शब्द ' मांसाहारी ' होता है,उसी तरह 'नरक' का विलोम शब्द 'स्वर्ग' होगा । अतः अभीष्ट उत्तर स्वर्ग होगा _____________________ |
प्रश्न 3. समानता को पूर्ण करने के लिए संबंधित शब्द चुनिए ।
हाॅलैण्ड : ? :: इटली : लीरा
१.याट्च २. डच ३. ढाका ४. डाॅलर ।
उतर : डच ।
*******
प्रश्न 4. निचे दिए गए चार विकल्पों में से उस एक विकल्प को चुनिए जो तीसरे शब्द से ठीक उसी तरह जुड़ा हुआ है जिस तरह पहले शब्द से दुसरा शब्द जुड़ा हुआ है ?
भुटान : नेगुलत्रम : : ईरान : ?
१.दिनार २. रियाल ३. शेकेल ४. यूरी
उतर : रियाल ।
*******
प्रश्न 5. नीचे तीन शब्द दिए गए हैं जिनमें एक संबंध हैं। दिए हुए विकल्पों मे से वह विकल्प छांटिए जिसमें वही संबंध हो -
पत्रिका : कहानी : लेख
१. उपन्यास : नाटक : साहित्य
२. बिस्तर : रजाई : तकिया
३. चाय : दूध : काॅफी
४. चाय : दूध : शक्कर
उतर : चाय : दूध : शक्कर
*******
प्रश्न 6. उस शब्द का चयन कीजिए जिसका तीसरे शब्द से वही संबंध है, जैसा दूसरे शब्द का पहला शब्द से हैं ?
वाॅलीबाॅल : कोर्ट : स्केटिंग : ?
१. पिच २.कोर्ट ३. रिंक ४. स्टेडियम
उतर : रिंक
*******
यह भी पढ़ें :-
(1). सुदूर संवेदन का अर्थ एवं परिभाषा और विषय क्षेत्र
(2).छत्तीसगढ़ एक नजर जनरल नालेज का वीकेंड नालेज
प्रश्न 7. उस शब्द का चयन करें जिसका तीसरे शब्द से वही संबंध हैं, जैसा दुसरे शब्द का पहले शब्द से हैं ?
कुटिल : सीधे : : अभिमान : ...........
१. तेज २. विनम्र ३. शांत ४. विरल
उतर : विनम्र ।
*******
प्रश्न 8. उस विकल्प का चयन करें जो चार से भिन्न है ?
१. हठ : ढृढ़ता २. साहस : धमकी ३. निश्चितता : अनियमितता ४. मताधिकार : कष्ट
उत्तर : १.हठ : ढृढ़ता ।
*******
प्रश्न 9. नहर (CANAL) संबंधित है पनामा(PANAMA) से उसी प्रकार जीवा (CHORD) संबंधित है ?
1. धारा (Stream) 2.जलमार्ग (Water way) 3.वृत्त (Circle) 4.नाव (Docks)
उतर : वृत्त (Circle) ।
प्रश्न 10. जिस प्रकार अपघात सावधानी से संबंधित है उसी तरह रोग संबंधी है ?
१. चिकित्सा से २. सफाई से ३. इलाज से ४. दवाई से ।
उतर : सफाई से ।
*******
हैलो दोस्तो अगर इस पोस्ट से 🤏 इतु सा भी जानकारी मिला हो तो हमें फीठबैक जरुर दें और आप लोगों से निवेदन है कि इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी जानकारी मिले अगर ऐसे ही मोटीवेशन नालेज चाहिए तों हमें हमारे अन्य प्लेटफार्म से जुड़ सकतें धन्यवाद ✓✓
Rate This Article
Thanks for reading: समरुपता (एनालाॅजी) किसे कहते या इसका अर्थ क्या है ?, Sorry, my English is bad:)