Report Abuse

धीरूभाई अंबानी और उनके उत्तराधिकारी मुकेश अंबानी, जिन्होंने भारतीय उद्योग को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

    🔹 भूमिका : भारत व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है। इस पहचान को बनाने में कुछ महान उद्योगपतियों का अहम योगदान रहा है। उन्हीं में से एक हैं — धीरूभाई अंबानी और उनके उत्तराधिकारी मुकेश अंबानी, जिन्होंने भारतीय उद्योग को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। 🔹 धीरूभाई अंबानी का जीवन परिचय : धीरजलाल हीराचंद अंबानी का जन्म 28 दिसंबर 1932 को जूनागढ़ (गुजरात) में हुआ था। वे एक सामान्य परिवार से थे और छोटी उम्र में ही उन्होंने पेट्रोल पंप पर काम करना शुरू किया। लेकिन उनके भीतर बड़ा सपना और असीम मेहनत की ताकत थी। इसी लगन ने उन्हें रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की स्थापना करने के लिए प्रेरित किया, जो आगे चलकर भारत की सबसे बड़ी कंपनी बनी। 🔹 मुकेश अंबानी : धीरूभाई अंबानी के बड़े पुत्र मुकेश धीरूभाई अंबानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 को हुआ। मुकेश अंबानी ने अपने पिता के सपनों को न केवल आगे बढ़ाया बल्कि उन्हें कई गुना बड़ा बना दिया। उनकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शी सोच के कारण आज रिलायंस इंडस्ट्रीज पेट्रोलियम, दूरसंचार, रिटेल, ऊर्जा और डिजिटल क्षेत्रों में विश्व-स्तर पर चमक...

रामधारी सिंह ‘दिनकर’ हिंदी साहित्य के वो तेजस्वी सूर्य हैं

हैलो दोस्तो आप सबका इस पोस्ट पर वेलकम आज हम रामधारी सिंह दिनकर के बारें में पढ़ेंगे एवं उनके लिखें हुए कविताएं भी पढ़ेंगे !  रामधारी सिंह 'दिनकर' — राष्ट्रीय कवि की गर्जना 🇮🇳✨ रामधारी सिंह ‘दिनकर’ हिंदी साहित्य के वो तेजस्वी सूर्य हैं जिन्होंने अपने शब्दों से पूरे भारत को जागरूक किया। उनकी कविताएँ केवल पंक्तियाँ नहीं, बल्कि देशभक्ति, साहस और आत्मसम्मान की पुकार हैं। दिनकर जी को "राष्ट्रीय कवि" कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने अपनी कविताओं से आज़ादी की लड़ाई के समय भारतीय जनमानस में जोश और आत्मबल जगाया। उनकी रचनाएँ जैसे — 👉 “रश्मिरथी”, 👉 “परशुराम की प्रतीक्षा”, 👉 “हुंकार”, 👉 “सामधेनी”, आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर गूंजती हैं। --- 🔥 उनकी एक प्रसिद्ध कविता की झलक: > “हठ कर बैठा चांद एक दिन माता से यह बोला,सिलवा दे मां मुझे उन का मोटा एक झिंगोला " ये कविता कि एक लाईन हैं। सन् 1962 में जब बीन ने भारत पर आक्रमण किया था और उसमें हमारे देश की पराजय हुई थी, तो दिनकर का मन दुख से भर उठा। दिनकर राष्ट्रवादी क्रानि हैं। इस पराजय के लिए उन्होंने देश के राजनीतिक नेतृ...

Class1 to 3 tak baal pothi

बाल पोथी — रंग, सीख और खेल बाल पोथी रंग, सीख और छोटे-छोटे खेल — पहले वर्ष के बच्चों के लिए प्रस्तुति: आपका नाम / संस्थान पढ़ें, खेलें और छपाइए — पारंपरिक सीख का आधुनिक तरीका विषय-सूची अक्षर परिचय (क — अ) संख्याएँ (1 — 10) छोटी कहानी: "नन्हा मोती" कविता: "आओ मिलकर गाएँ" रंग भरो — चित्र लिखने की प्रैक्टिस पंक्तियाँ हिन्दी वर्णमाला — परिचय पहले कुछ अक्षर — हर अक्षर के साथ एक छोटा उदाहरण शब्द। माता-पिता से कहें कि बच्चों को बोलकर भी बताएं। अ अ — अनार आ आ — आम इ इ — इमली ई ई — ईख उ उ — उल्लू ऊ ऊ — ऊँट क क — केला ख ख — खरगोश ग ग — गाय घ घ — घड़ी नोट: आप और अक्षर व चित्र जोड़ सकते हैं — हर टाइल में छोटे चित्र लगाने से बच्चे जल्दी सीखते हैं। संख्याएँ 1 ...
Join our telegram Contact Us Join Now!

इंदौर में महिला क्रिकेट विश्व कप के लिए पहुंचीं दो आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से छेड़छाड़

Indaor, india Newspaper Hindi

 नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर


आइसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में हिस्सा लेने इंदौर पहुंचीं दो आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से शहर में खजराना रोड पर सरेराह छेड़छाड़ की गई। बाइक सवार एक युवक ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे उस समय इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया, जब वे दोनों होटल रेडिसन ब्लू से निकलकर पैदल एक कैफे की तरफ जा रही थीं। आरोपित ने उनको गलत इरादे से छुआ। शिकायत पर एफआइआर दर्ज करके पुलिस ने आरोपित युवक अकील उर्फ नाइट्रा को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस घटना को लेकर देश और आस्ट्रेलिया तक हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मामले का संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आरोपित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह देश के सम्मान का मुद्दा है। बताया गया कि गुरुवार सुबह सफेद शर्ट और काली कैप पहने बाइक सवार युवक ने दोनों महिला क्रिकेटरों का पीछा किया। इसके बाद तेजी से उनके पास आकर एक महिला क्रिकेटर को गलत तरीके से छू लिया। इस घटना से दोनों खिलाड़ी सहम गईं और उन्होंने तुरंत आस्ट्रेलियाई टीम के सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस से संपर्क करने का प्रयास किया। इस बीच खिलाड़ियों को असहज देखकर एक कार सवार व्यक्ति आगे आए और उनकी मदद की और पुलिस अफसरों को फोन कर पूरी घटना बताई। सुरक्षा व प्रोटोकाल अधिकारी डैनी सिमंस की शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज की। इंदौर के एडीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया के अनुसार, आरोपित अकील को छह घंटे चले इंटेंसिव स्ट्रैटेजिक आपरेशन के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। वह कुख्यात बदमाश है। उसके विरुद्ध पांच आपराधिक  मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तारी के दौरान उसका एक हाथ और एक पैर टूट गया है।


▶ होटल से निकलकर कैफे जाते समय बाइक सवार ने गलत इरादे से छुआ

▶आरोपित अकील गिरफ्तार, घटना पर बीसीसीआइ की कड़ी प्रतिक्रिया


इंदौर में आस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों से

छेड़‌छाड़ के आरोपित अकील को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान उसके हाथ  पैर में चोट भी नजर आई।सौजन्य: पुलिस

_____________________________________________


देश की छवि धूमिल करने वाली घटनाः बीसीसीआइ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के सचिव देवजीत सैकिया ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और देश की छवि धूमिल करने वाला बताया। सैकिया ने कहा है कि कानून अपना काम करेगा और दोषी को दंड मिलेगा।

वहीं मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) के सचिव सुधीर असनानी ने कहा कि एक व्यक्ति की हरकत ने शहर की र की साख को धूमिल करने का काम किया है। मेजबान होने के नाते एमपीसीए आस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से इस निंदनीय घटना के लिए माफी मांगता है।

इसके आगे जाननें के लिए

नीचे scroll 👇🏻 करें

Rate This Article

Thanks for reading: इंदौर में महिला क्रिकेट विश्व कप के लिए पहुंचीं दो आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से छेड़छाड़, Sorry, my English is bad:)

Getting Info...

About the Author

नमस्कार, मैं आरबी सिंह इस वेबसाइट का Owner/Aothor हुं । आपको इस साइट से जनरल नालेज हिंदी, स्कूली जानकारी, सुन्दर विचार, प्रेरणा, ऑनलाइन जानकारी, भुगोल विषय से रिलेटेड नई नई जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।

Post a Comment

Please feedback on My Post...🌾
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.